हजारों रुपए बढ़कर रहा बिजली बिल, लोगों में आक्रोश

हजारों रुपए बढ़कर रहा बिजली बिल, लोगों में आक्रोश

........... (कैलाश सिंह राजपुरोहित)............ 

ओडीट के नाम पर हो रही अवैध वसूली, 

12 महिने तक पुरे बिल भरे फिर भी अंदाज से बना दिए ओडीट बिल, 

सिवाना  :-  जोधपुर डिस्कॉम फ्यूल सरचार्ज के अलावा अन्य देय के नाम पर उपभोक्ताओं से हजारों रुपए अतिरिक्त वसूल रहा है। स्थिति यह है कि कुछ उपभोक्ताओं से तो 5 से 6 हजार रुपए अतिरिक्त वसूला जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। उपभोक्ताओं की पीड़ा यह है कि इस संबंध में डिस्कॉम के अधिकारी उनकी सुनवाई भी नहीं कर रहे हैं, ही बढ़े हुए बिल की स्थिति को स्पष्ट कर रहे हैं। शहर के रूप चंद  ने बताया कि जोधपुर डिस्कॉम ने इस बार 5405 रुपए का बिल भेजा है। इसमें निगम राशि  के नाम पर 517.30 रुपए तथा अन्य देय/जमा कोड निगम राशि के नाम पर 5057 रुपए लिया जा रहा है। जमा कोड निगम राशि क्या है। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। यही स्थिति है और लोगों की भी है। उनके यहां भी डिस्कॉम ने जो बिजली का बिल भेजा है।  उपभोक्ताओं का कहना है कि जोधपुर डिस्कॉम उपभोक्ताओं से अतिरिक्त चार्ज वसूल रहा है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत भी करवाया गया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।वहीं जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों का कहना है कि ओडिंट के कारण इस बार उपभोक्ताओं का अतिरिक्त बिल आया है , जबकी उपभोक्ता का कहना है कि वो हर बिल भरते आ रहा हूँ फिर भी बिजली विभाग वाले अंदाज से ओडीट का बहाना बताकर अवैध वसूली के कारनामे किए जा रहे है.लेकिन इस संबंध में उपभोक्ताओं को कोई जानकारी नहीं दी गई। जबकि नियमानुसार अगर किसी उपभोक्ता से अतिरिक्त बिल वसूला जाता है तो बिल के साथ उसकी पूरी जानकारी भी देनी जरूरी है।

ओडिट के कारण रहा है अतिरिक्त बिल

"ओडिटके कारण उपभोक्ताओं का अतिरिक्त बिल रहा है। अगर कोई उपभोक्ता इसकी जानकारी लेना चाहता है तो संबंधित कार्यालय में जाकर ले सकता है।"

 नरपत सिंह जेईएन जोधपुर डिस्कॉम सिवाना

नहीं हुई कटौती तो करेंगे आंदोलन

"जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारी उपभोक्ताओं को लूट रहे हैं। स्थिति यह है कि इसकी जानकारी भी उपभोक्ताओं को नहीं दी जा रही है। अतिरिक्त बिल जमा नहीं करवाने पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। अगर बढ़े हुए अतिरिक्त बिल को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।"
        कैलाश सिंह राजपुरोहित, प्रदेशा उपाध्यक्ष जी एस वेलफेयर फाउंडेशन 

"हमारे सरकारी विभाग समय-समय पर ऐसे 'कारनामे' करते रहते हैं जिनसे आम आदमी को भारी परेशानी होती है। इसी कड़ी में सिवाना कस्बे में बिजली विभागों द्वारा उपभोक्ताओं को बिजली की वास्तविक खपत से कहीं अधिक राशि के बिल भेज कर परेशान किया जा रहा है"
            
                       गणपत सिंह -राजपुरोहित - शहरवासी

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

[recent][newsticker]

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Copyright@balotra news track. Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget