राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुचाए :- पूर्व राज्य मंत्री सुनील परिहार

राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुचाए :- पूर्व राज्य मंत्री सुनील परिहार

संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित

कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आमजन के साथ खड़ा है :- मुकन सिंह राजपुरोहित

 सिवाना  :- कस्बे के खालसों की वास में स्थित बाबा रामदेव मंदिर  प्रागण में ऑल इंडिया कांग्रेस बिग्रेड किसान प्रकोष्ठ के बैनर तले जनप्रतिनिधियो का सम्मान समारोह कार्यक्रम धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री सुनील परिहार ने कहा की राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुचाए। राजस्थान की गहलोत सरकार ने 
कोविड -19 में भी आमजन के हित मे सराहनीय कार्य किया है। परिहार ने सिवाना क्षेत्र में जल संकट के लिए उच्च स्तर पर बातचीत कर शीघ्र जल समस्या निराकरण करने का आश्वासन दिया। इसी क्रम में सिवाना प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित ने कहा की  कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आमजन के साथ खड़ा है।जल संकट को लेकर हम सब प्रयासरत हैं। तथा कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर कभी भी आए हर समय सेवा में तत्पर रहुगा। जनता की जन समस्याओं का समय पर निराकरण किया जाएगा। इसी क्रम में भूत पूर्व विधायक मोटाराम मेघवाल ने सिवाना क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या जल संकट को बताते हुए समय पर पेयजल किल्लत को दूर करने व  खाखरलाई रोड पर डॉ.भीमराव अंबेडकर उद्यान की भूमि आवंटन कर शीघ्र निर्माण करवाने पर जोर दिया। इसी क्रम में जिला परिषद सदस्या गरिमा राजपुरोहित ने बालिकाओं को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा से जोड़ने  का मातृशक्ति से आव्हान करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इसी क्रम में पंचायत समिति सदस्य पृथ्वीसिंह रामदेरीया ने कहा कि जनता के सड़कों पर उतरे बिना जल संकट की समस्या का समाधान संभव नहीं है। शीघ्र पेयजल संकट से आमजन को निजात समय पर मिलनी चाहिए। इसी क्रम में सिवाना सरपंच रामनिवास आचार्य ने कहा की पेयजल की समस्या का शीघ्र निराकरण कर आमजन को राहत पहुंचावें। इसी क्रम में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष भगाराम मेघवाल ने कहा की कांग्रेस पार्टी एक बहुत बड़ा राजनीतिक व सामाजिक संगठन है। इसलिए देश की सेवा के लिए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना प्रत्येक कार्यकर्ता का नैतिक कर्तव्य है। युवा कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आमजन तक पहुचकर कार्य कर रहे है। राज्य की कांग्रेस सरकार आमजन के हित में सराहनीय कार्य कर रही है। इस अवसर पर ऑल इंडिया कांग्रेस बिग्रेड के प्रदेशअध्यक्ष भगाराम मेघवाल एवं जिला अध्यक्ष छगनलाल बारूपाल का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वार्ड सदस्या जवरीदेवी को शॉल एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता बाबूलाल सरगरा का माला एवं साफा पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर जाकिर हुसैन बेलिम सिवाना, पूर्व उप सरपंच रमेश सांखला, कांग्रेस बिग्रेड प्रदेश महासचिव बागसिंह राजपुरोहित, प्रदेश महामंत्री लक्ष्मण डांगी, सोशल मीडिया प्रभारी धनराज परमार,बिग्रेड ब्लॉक अध्यक्ष माधवदास मोकलसर, गोपाराम मोतीसरा,खंगाराराम माली, प्रदेश सचिव दीपाराम ढाका, चिंटू देवासी, सायरमल धारू, दिव्यांग ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सरगरा, वीरमाराम मेघवाल, अखिलेश परिहार, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। 


एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

[recent][newsticker]

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Copyright@balotra news track. Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget