*सम्मान* राजपुरोहित बेस्ट जर्नलिस्ट अवॉर्ड 2022 से सम्मानित
निजी संवाददाता ,सिवाना
पत्रकारों का हौसला अफजाई करने के लिए उन्हें सम्मानित किया - मुकेश शर्मा
सिवाना - आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित बेस्ट जर्नलिस्ट अवॉर्ड 2022 समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने पर दैनिक हुक्मनामा संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित को मुख्य अतिथि श्री सुशील शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन, श्रीमती सुशीला शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्षा विराट बजरंग दल, विशिष्ट अतिथि मोहनलाल डागर उप जिला प्रमुख जयपुर, श्याम शर्मा समाजसेवी, शंकर गौरा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विश्व विद्यालय जयपुर, हनुमान सहाय बराला निदेशक बराला हॉस्पिटल चौमू, व सुरेश गोदारा समाज सेवी चौमू ने बेस्ट जर्नलिस्ट अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किया गया। आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव मुकेश शर्मा मानपुरा ने कहा कि पत्रकार समाज के दर्पण होते हैं। समाज में फैली कुरीतियों को किस प्रकार रोका जाए इस ओर जनता को जागरूक करते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी मौसम हो, हर मौसम में वे समाचार का संकलन कर लोगों तक पहुंचाते हैं, इस कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। पत्रकारों का हौसला अफजाई करने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजपुरोहित ने आयोजन कमेटी का आभार जताया।
एक टिप्पणी भेजें