सहकारी समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
कैलाश सिंह राजपुरोहित
मो.9929004882
सिवाना - कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत मेली में ग्राम सेवा सहकारी समिति के चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। अध्यक्ष गणपत सिंह भाटी व उपाध्यक्ष वालाराम चौधरी बने हैं। निर्वाचन अधिकारी भट्टा राम मेघवाल, हनुमान सिंह, लालाराम व नागेंद्र सिंह, व्यवस्थापक पारसराम मेघवाल ने बताया कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा गया। वही सदस्य पद पर नारायणी देवी, जेठाराम चौधरी,वगताराम मेघवाल,घमंडाराम मेंगवाल, सुन्दर देवी, रावताराम भील, महेंद्र कुमार, नारायण सिंह, देवाराम चौधरी मनोनित हुए।
एक टिप्पणी भेजें