चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक एवम और प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में लिए क्षेत्र के विकास के लिए सुझाव–भाजपा

 

बालोतरा।भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक स्थानीय लघु उद्योग मंडल भवन में आयोजित हुई।भाजपा की राष्ट्रीय सचिव एवम राजस्थान प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती विजया रहाटकर  आज बालोतरा प्रवास पर रही ।उन्होंने भाजपा की जिला एवम विधानसभा चुनाव प्रबंध समितियों को अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक्शन मोड़ में रहने का आह्वान किया। श्रीमति विजया जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि  जनाक्रोश यात्रा एवं परिवर्तन यात्रा में पार्टी ने जनता के बीच जाकर उनकी पीड़ा को समझा है। प्रदेश की जनता कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है और दो तिहाई  बहुमत से भाजपा की सरकार बनने वाली है ।पार्टी आपनो राजस्थान अभियान के तहत सुझाव आपका संकल्प हमारा से जनता की उम्मीद और आकांक्षाओं को लिखित रूप से सुझाव के माध्यम से संकलित करेगी एवं अपने संकल्प पत्र में सम्मिलित करेगी ।सुझाव आपका संकल्प आपका रथ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा में गांव-गांव तथा शहर के हर कोने तक संकल्प पेटी पहुचाई जायेगी। जिसमें जनता अपने क्षेत्र की समस्याओं को लिखित रूप से पेटी में डालेगी और सारी समस्याओं को संकलित कर विधानसभा अनुसार संकल्प पत्र भी तैयार होंगे। सरकार बनते ही उन पर एक्शन मोड में कार्य शुरू किया जाएगा ।श्रीमती विजया रहाटकर ने कांग्रेस सरकार की नाकामियों,अंतिम वर्ष में रेवड़िया बांटने , तूष्टिकरण रवैए पर तीखे प्रहार किये।


प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने भी प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित किया ।क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद कर उनके सुझाव मांगे तथा केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में व्यापक समर्थन मांगा।




 भाजपा की प्रदेश मंत्री श्रीमती प्रियंका बालान ने भी स्थानीय चुनाव प्रबंधन समिति एवं प्रबुद्ध जन संवाद को संबोधित किया।


 श्रीमती विजया रहाटकर,भाजपा जिला अध्यक्ष बाबू सिंह राजगुरु एवं प्रदेश मंत्री प्रियंका बालन ने यहां प्रेस वार्ता कर मीडिया कर्मियो से संवाद किया। जिला मिडिया प्रमुख कमलेश ढेलडिया ने बताया कि कार्यक्रम में बालोतरा जिले की तीनो विधानसभाओं पचपदरा गुड़ामालानी एवं सिवाना विधानसभा से पदाधिकारी उपस्थित रहे।सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी ,पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी,सभापतिसुमित्रा जैन,महेश बी चौहान ,भवानी सिंह टापरा , रमेश गुप्ता ,मालाराम बावरी ,अमराराम सुंदेशा,प्रभा सिंघवी ,विजयलक्ष्मी राजपुरोहित , डुंगर देवासी, सोहन सिंह भायल ,गंगा सिंह काठाड़ी, जयकिशन भादू,मदन चौपड़ा, बिंजला राम चौहान, इंदाराम चौधरी,तुलसी मेघवाल,सीता चौधरी,गणपत मेहता, जयराम प्रजापत ,गोविंद सिंह राजपुरोहित, महेंद्र छाजेड़,कांतिलाल हुंडिया,रमेश जैन पादरू,केसाराम सुथार,भभूताराम मांजू,नगाराम बेनीवाल,शांतिलाल सुथार ,बाबूलाल परिहार,सुखदेव जीनगर,हितेश पटेल ,मितेश यति आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।प्रबुद्ध जन संवाद मे लघु उद्योग भारती प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड,सीईटीपी अध्यक्ष रूपचंद सालेचा,शांतिलाल डागा, अमृत लाल सिंघवी,सिद्धार्थ महेश्वरी,महेंद्र अग्रवाल, कन्हैया लाल टावरी ,महेंद्र श्रीश्रीमाल,जितेंद्र मेवाड़ा,संजय छाजेड़,प्रवीण महाजन,मुकेश गोयल आदि से सुझाव लिए गए ।

"""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""


 / पेपर, वीडियो टीवी न्यूज़, वेबसाइट पर खास ऑफर के साथ लगाइए विज्ञापन


समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें

फोन नं 7339885942

मेल malivikash235@gmail.com





एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

[recent][newsticker]

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Copyright@balotra news track. Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget