BRAKING NEWS/ BALOTRA
बालोतरा: पचपदरा/खबर
बालोतरा के ज्योतिबा फुले हाउसिंग बोर्ड मैदान में आयोजित सांसद गरबा महोत्सव में हजारों लोगों की उपस्थिति में 125 गरबा टीमों ने दी प्रस्तुतियां,
रंग बिरंगी वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बटोरी दर्शकों की तालियां,
लोगों ने की केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के प्रयासों की सराहना
""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""" / पेपर, वीडियो टीवी न्यूज़, वेबसाइट पर खास ऑफर के साथ लगाइए विज्ञापन
समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
फोन नं 7339885942
मेल malivikash235@gmail.com
बालोतरा/बाड़मेर/जैसलमेर
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी की ओर से गुरुवार रात को बालोतरा के ज्योतिबा फुले हाउसिंग बोर्ड मैदान में बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा स्तरीय सांसद गरबा प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ। सांसद गरबा महोत्सव का समूचा वातावरण मां दुर्गा की भक्ति से सरोबार हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानीय वेशभूषा के साथ भगवा और रंगबिरंगे वेशभूषा से सजे-धजे प्रतियोगियों ने माँ जगदम्बा के भजनों और गीतों पर जमकर गरबा नृत्य किया। कार्यक्रम का संचालन एंकर विनोद आचार्य, पूनम चंद्र सुथार एवं अशोक प्रजापत ने किया।
सांसद गरबा महोत्सव प्रतियोगिता में संसदीय क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर के विभिन्न स्थानों से 125 गरबा टीमो ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली माजीसा ग्रुप बालोतरा गरबा टीम को ₹1 लाख, द्वितीय स्थान पर रहने वाली ललेची गरबा मंडल समदड़ी टीम को ₹51,000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली माली समाज महिला मंडल टीम को ₹31,000 की पुरस्कार राशि वितरित की गई। कार्यक्रम में आई सभी टीमो को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। साथ ही सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा और व्यक्तिगत बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया।
पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन वास्तव में अनूठा हैं। स्थानीय सांसद और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने जो आयोजन करवाया हैं वो गरबा हमारी संस्कृति का परिचायक है। ऐसे आयोजन हमेशा होने चाहिए। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि धार्मिक पर्वों पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम के आयोजन से आपसी मेलजोल बढ़ता है। साथ ही सबसे मिलने का मौका मिलता हैं। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए का अगली बार इससे भी भव्य कार्यक्रम रखा जाएगा। सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने कहा की नवरात्रि के महा पर्व पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी द्वारा अखण्ड नवरात्रि करने के साथ अपने संसदीय क्षेत्र के लोगो को मा नवदुर्गा की भक्ति के साथ जोड़ा हैं।
कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित : प्रदेश मंत्री के के विश्नोई, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, चौहटन भाजपा प्रत्याशी आदूराम मेघवाल, बायतु भाजपा प्रत्याशी बालाराम मूंढ़, बाड़मेर भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, बालोतरा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु, महेश बी चौहान, बायतु भाजपा प्रत्याशी बालाराम मूंढ, डॉ प्रियंका चौधरी, डॉ मृदुरेखा चौधरी, बालोतरा सभापति सुमित्रा जैन, चोहटन प्रधान रूपाराम सहारण, पूर्व विधायक जैसलमेर छोटूसिंह भाटी एवं सॉन्ग सिंह भाटी, पूर्व सभापति प्रभा सिंघवी, गोविंदसिंह कालूड़ी, पूनमचंद सुथार, तगाराम चौधरी, भवानीसिंह टापरा सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें